पाकरटांड:कांग्रेस कमिटी की बुधवार को बाजारटाड़ बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो पदयात्रा का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई जिसमें मुख्य रुप से जिला कांग्रेस की और से प्रखंड प्रभारी प्रदीप केसरी एवं आकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए।बताया गया कि कई स्थानों पर पदयात्रा के साथ-साथ नुक्कड़ सभा का भी स्थान तय किया गया यह कार्यक्रम 9 अगस्त को होगा जिसमें प्रदेश जिला एवं प्रखंड के सभी मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे पहला कार्यक्रम दिन के 12:00 बजे सिकरियाटांड चौक पर नुक्कड़ सभा 12:30 बजे सोगड़ा पीटीयार टोली पद यात्रा एवं नुक्कड़ सभा होगी 1:00 बजे ठेठाइटांगर 1:00 बज के 20 मिनट में करजीटांड उसके बाद जोड़ेटोली 2:00 बजे पाकरटाड़ मुख्यालय में पदयात्रा एवं नुक्कड़ सभा 3:00 बजे नानेसेरा मिशन चौक पर पदयात्रा एवं नुक्कड़ सभा होगी 4:00 बजे कैरबेड़ा चौक पर नुक्कड़ सभा उसके बाद किनवीरा आदि स्थानों पर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।इस बैठक में मुख्य प्रखंड प्रमुख रजत लकड़ा ,भूषण राम लूसियान मिंज, बिहारी लाल साहू, रामानंद साहू ,इग्निस डुंगडुंग ,नीलेश एक्का,जगरियश मिंज,अनिल तिर्की, सुरेश लाल ,जितेंद्र मेहर ,सलोमी तिग्गा, दीपिका लकडा आदि उपस्थित थे
