पाकरटांड प्रखंड स्तरीय नेहरू का हॉकी प्रतियोगिता संपन्न उच्च विद्यालय नानेसरा बनी विजेता

पाकरटांड:- केसरपुर पंचायत स्थित मैदान में प्रखंड स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता 2022 का निर्णायक मैच बुधवार को खेला गया इस मैच में मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड के प्रमुख रजत लकड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्तिकुंज, पंचायत के मुखिया ज्योति प्रकाश कुल्लू उपस्थित रहे जहां पर खेल की शुरुआत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए की गई इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलते हुए बेहतर परिणाम के साथ जिला स्तर पर जाकर प्रखंड का नाम रोशन करें और वहां से बेहतर खेलते हुए राज्य स्तर पर खेल कर पूरे जिले का देश भर में नाम रोशन करें। सिमडेगा जिला हमेशा से इस खेल में अग्रणी रहा है इसीलिए इस खेल को विशेष रुप से आप अपने जीवन में रोजगार का साधन और इसे अपने आदर्श बनाकर खेलें ताकि आने वाले भविष्य में बेहतर परिणाम मिल सके

वही अंतिम मैच में बालिका अंडर-17 वर्ग में आरसी उच्च विद्यालय सोगड़ा विजेता जबकि राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय केशलपुर उप विजेता रही। वही अंडर 15 में आरसी उच्च विद्यालय सोगड़ा जबकि राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पाकरटांड उपविजेता रही। वहीं बालक वर्ग अंडर-17 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय नानेशेरा एवं उप विजेता के रूप में राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पाकरटांड बनी। खेल को निर्णायक के रूप में मुख्य रूप से बरनार्ड डूंगडुग,रेणुका ,सेलेस्टिन शरीफ बरवा उपस्थित रहे। वही प्रखंड स्तरीय नेहरू का प्रतियोगिता में सफल संचालन के लिए प्रभात कुल्लू जैकब लाकड़ा, एमन बाड़ा, रवि डूंगडुग, नंद किशोर साहू ,बाबूलाल आदि शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

Leave a Comment