शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस मनाई गई

पाकरटाँड़:-सोमवार को जिला के पाकरटाँड़ प्रखंड में झामुमो सिमडेगा जिला के संयोजक मण्डली एवं प्रखंड कार्यकर्त्ताओं ने शहीद निर्मल महताे का सहादत दिवस मनाया।मौके पर मोहमद सफीक खान ने कहा की शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदाेलन का एक बड़ा नाम है..एक ऐसा नाम जिसकी शहादत ने झारखंड काे ऐसा झकझाेरा, जिससे अलग झारखंड राज्य का मार्ग प्रशस्त हाे गया। वहीं अनिल कंडुलना ने कहा की शहीद निर्मल महतो का जीवनकाल सिर्फ 37 साल का रहा।लेकिन झारखंड की जानता उनको और उनके आंदाेलन को हमेशा याद करेगा।झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक एक करके उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक मण्डली के सदस्य सफीक खान, सदस्य अनिल कंडुलना,सदस्य अनिल तिर्की,सदस्य ऑस्कर डांग, नोवास केरकेट्टा, कल्याण मिंज,बीस सूत्री सदस्य सिकंदर बरवा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तेज कुमार लकड़ा,ज्योति प्रकाश, जेवियर एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment