विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में दिखी झारखंड की संस्कृति की छटा

जलडेगा:-प्रखंड मुख्यालय स्थित एस एस प्लस टू विद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीप सदस्य रोज़ालिया शांता कंडुलना एवं प्रखण्ड प्रमुख जुसाफ लुगुन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत उप प्रमुख शशि सत्यभामा बडिंग के ग्रुप द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर एवं अतिथियों को पुष्पगुच्छ देने से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीप सदस्य ने समस्त लोगों को आदिवासी दिवस की बधाई दी एवं विश्व के कल्याण में उनकी भागीदारी की सराहना की वहीं प्रमुख ने कहा कि आदिवासी समाज ही संस्कृति को जीवित रखते हैं वहीं आज आदिवासी समाज के कई लोग देश की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं उन्होंने राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण देते हुए कहा कि ये पूरे आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है। मौके पर कस्तूरबा गांधी की छात्राओं एवं अन्य नृत्य मंडली ने पारंपरिक नृत्य कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मंच संचालन मो इरफान के द्वारा किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो,विजय बागे,कस्तूरबा गांधी विद्यालय के वार्डेन एवं शिक्षिका,राजा बड़ाईक,जोगे बिंझया सहित सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।इधर बानो प्रखंड में भी विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।मौके पर जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना ने कहा आज भी हम आदिवासियों को एक जुट होने की आवश्यकता है।आज भी आदिवासियों को समाज से लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। भगवान बिरसा मुंडा देश के पहले जन नेता है जो आदिवासी के हितैषी थे।अंग्रेजों से लड़ाई लड़े । आदिवासी एकता मंच के सिलास टेटे ने कहा आज भी आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है। मौके पर बिलकन बगरैला,अनूप मिंज आदि लोगों ने सम्बोधन किया ।मौके पर बोदेशिया बड़ाईक, अनूप मिंज , अनिल बागे ,बिश्वनाथ बड़ाईक आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment