सिमडेगा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में बुधवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक भाजयुमो के उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल थे। यह रैली सिमडेगा के गांधी मैदान से प्रिंस चौक, झूलन सिंह चौक, नीचे बाजार, भट्टी टोली, कॉलेज मोड़, सिमडेगा बाजार, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, होते हुए पुनः गांधी मैदान, सिमडेगा तक पहुंची। इस रैली में सिमडेगा वासियों कि भारी भीड़ थी। कार्यक्रम में मौसम ने अवरोध उत्पन्न करने का प्रयास किया लेकिन राष्ट्र एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति लोगों का अपार जोश तिरंगा प्रेमियों का मनोबल नहीं तोड़ सकी। रैली के दौरान भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं सिमडेगा वासियों द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर जवान अमर रहे, भारत की आन, बान, शान है तिरंगा नारे लगाए गए। पूर्व मंत्री झारखंड सरकार, वर्तमान एचपीसीएल निदेशक श्रीमती विमला प्रधान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए राष्ट्रीय ध्वज से बड़ी कोई भी चीज नहीं। हमारे जीवन का आधार सिर्फ तिरंगा है। इस तिरंगे के लिए असंख्य लोग शहीद हुए हैं। हर घर तिरंगा अभियान हमें इन शहिदों के राष्ट्र के प्रति त्याग एवं समर्पण का परिचय कराती है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय पर्व से कम नहीं है। हमारा तिरंगा हमारी पहचान है, इसके गौरवपूर्ण मर्यादा की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने हर घर तिरंगा अभियान को भारत के प्रत्येक नागरिकों के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए लोगों से अपने घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाने का आग्रह किया। सिमडेगा जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की आजादी का अमृत महोत्सव नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगा रही है। हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जिले वासियों में काफी उत्साह है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद, पिंकी प्रसाद, कमला कुमारी, हंसा रानी, उत्तम केरकेट्टा, महेश साहू, गजानंद बेसरा, श्रद्धानंद बेसरा, सत्यनारायण प्रसाद, भोला साहू, अनिरूद सिंह दांगी, नवीन सिंह, रामविलास बड़ाईक, घनश्याम केशरी, करण सिंह, कामेश्वर प्रधान, बसंत मांझी, जयंती देवी, आलोक श्रीवास्तव, सुभाष महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।
