हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बीडीओ व सीओ ने सरकारी कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जलड़ेगा:हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जलडेगा प्रखंड सभागार मे प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राजेश बरला की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों व प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राजेश बरला ने कहा कि आजादी के 75 वे साल होने के जश्न में देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 अगस्त को इतिहास बनाने के लिए सरकार की ओर से प्रखंड सह अंचल कार्यालय को दिशा निर्देश दिया गया है। जिसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की बात कही।इसके लिए सभी को जागरूक करना होगा और जागरूक करने के लिए सभी पंचायत प्रतिनिधि अपने अपने पंचायत सचिवालय में बैठक कर लोगों को जागरूक करेंगे। हर घर तिरंगा को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सभी वार्ड को 50 – 50 तिरंगा झंडा दिया गया है।

सीओ ने कहा तिरंगा झंडा का अपमान होने पर तुरंत होगी करवाई

बैठक में सीओ डॉ खगेन महतो ने उपस्थित पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को तिरंगा झंडा फहराने को लेकर कई अहम विषयों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने तिरंगा झंडा फहराने के नियम कानून को भी बताया, साथ ही उन्होंने कहा कि झंडा का अगर कहीं अपमान होगा तो सीधे करवाई होगी।बैठक को जलडेगा थाना प्रभारी फिलिप मिंज, ओडगा ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रखंड के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment