भाजपा केरसई के अगुवाई में निकाला मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा

केरसई-केरसई प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं देशभक्तों द्वारा मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाला गया।मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा में उत्साही युवा भारत माता की जय, बन्दे मातरम,अमर शहीदों की जय,हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगा रहे थे।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मानकीलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया है जो पूरे देश मे चल रहा है लोग अपने घरों में तिरंगा लगा कर गौरवांवित हो रहे हैं।हम सभी भारतीयों का कर्तव्य है कि अपने घरों में दुकानों में तिरंगा झंडे अवश्य लगवाएं।वहीं केरसई प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि आजादी के 75वे वर्ष पर पूरा देश अमृतकाल मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त लोग प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा स्वच्छता अभियान हर घर तिरंगा लगाना जैसे अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। उसी क्रम में आज केरसई में भी मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाला गया।जिसमे सभी पंथ धर्म के लोग उत्साह पूर्वक भाग लिए।केरसई प्रखण्ड प्रमुख तरण भोय ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें नरेंद्र मोदी जैसे प्रधान सेवक मिले हैं जिनके नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु बनने के दलहिज पर खड़ी है, आजादी के 75वे वर्ष में हम सब अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं और इस गौरव के मौके का आनंद लें। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार महामंत्री बुलेश्वर प्रसाद प.स.सदस्य किशोर मांझी प. स. सदस्य चन्द्रनाथ साय उप मुखिया सागर पहान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार एसटी मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र बड़ाईक ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश प्रसाद किसान मोर्चा अध्यक्ष रामविलास राणा सुरेश प्रसाद जुगेश्वर मांझी दुबराज प्रसाद विक्रम प्रसाद सुधांशु प्रसाद तबरेज़ आलम मोइन खान गुड्डू प्रसाद महेश प्रसाद नेहाल कुमार सागर यादव मोजाहिद अंसारी सैफुल अंसारी पिके झा अजय रोहित छोटू पासी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment