भाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक कहा हम परिवर्तन के लिए राजनीति में आए हैं

सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई जिसमें बिहार- झारखंड के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी नागेंद्र जी एवं प्रमंडल प्रभारी बालमुकुंद सहाय मौजूद एवं जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र सिंह रहे एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।स्वागत भाषण करते जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा के भगवान प्रभु श्री राम के पावन नगरी रामरेखा धाम के सिमडेगा में 2 राज्यों के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी एवं प्रमंडल प्रभारी जी का प्रवास हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है इनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए अमृत के समान होगा, जो कुछ भी आती थी आज मार्गदर्शन करेंगे उसे हम धरातल में उतारने का प्रयास करेंगे।


बैठक को संबोधित करते हुए बिहार एवं झारखंड राज्यों के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी नागेंद्र जी ने एक एक कर सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री जिला समिति एवं मोर्चा के अध्यक्षों से वृत्त लिया एवं जहां कमी पाई वहां सुधार करने का सुझाव दिया साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मिलकर शक्ति केंद्र में टोली बनाएं और उस डोली को सक्रिय करें उन्होंने यह भी कहा की लक्ष्य हमेशा बड़ा रहना चाहिए छोटा लक्ष्य रखना अपराध है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कम से कम 10 घर को टारगेट कर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ें एवं उन्हें क्रियाकलाप के बारे में बताएं एवं बूथ स्तर तक पन्ना प्रमुख बनाकर तैयार रखें।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पर मंडल प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने सर्वप्रथम एक एक कर सभी मंडल अध्यक्ष प्रभारी मोर्चा अध्यक्ष एवं जिला के पदाधिकारियों से समीक्षा कर पार्टी के आगामी कार्य योजना को बताया एवं कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र में फोकस करने को कहा साथ ही मन की बात को लेकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया कि किस तरह से मन की बात कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं को जोड़ना है, उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।इससे पूर्व जिला के संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को अतिथियों से परिचय कराया एवं उनका वृत्त दिया साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय संगठन प्रभारी नागेंद्र जी एवं पर मंडल प्रभारी बालमुकुंद सहाय की सिमडेगा प्रवास पर आभार व्यक्त करते हुए कहा की कार्यकर्ताओं के लिए यह प्रवास संजीवनी के समान होगा।बैठक को तोरपा विधायक कोचे मुंडा पूर्व मंत्री विमला प्रधान एवं पूर्व विधायक निर्मल कु बेसरा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन दीपक पुरी ने किया धन्यवाद ज्ञापन अनुप प्रसाद ने किया।
कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एवं वंदे मातरम गीत गाया गया।साथ ही पदाधिकारियों द्वारा आए हुए अतिथियों को पारंपरिक अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर उनका स्वागत किया गया। मौके पर केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहूज़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, सतीश पांडे ,भोला साहू, तुलसी साहू ,राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र श्रीवास्तव, श्रद्धानंद बेसराz सुजान मुंडा, प्रणव कुमार मनोज साय, नवीन सिंह, अमरनाथ बामलिया ,श्रीलाल साहू, रामविलास बड़ाईक ,रवि गुप्ता  ,सावित्री देवी ,फुल सुंदरी देवी ,सीमा डुंगडुंग, रुक्मणि देवी ,कृष्णा बड़ाईक ,मंजूर आलम ,अजय सिंह ,महेश साहू ,हीरा राम ,बसंत मांझी, सुधु नायक, सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष सातों मोर्चा के अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment