हॉकी सिमडेगा के टीम गठन हेतु एस्ट्रोटर्फ मैदान में खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल हॉकी स्टार सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

सिमडेगा:राष्ट्रीय खेल दिवस सह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर 27 से 29 अगस्त ,22 तक हॉकी झारखंड के द्वारा सिमडेगा में पांचवी सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है ।इस प्रतियोगिता में सिमडेगा जिला के महिला एवं पुरुष हॉकी टीमें भी भाग लेगी। जिसके लिए शुक्रवार को सिमडेगा जिला टीम गठन हेतु हॉकी सिमडेगा द्वारा खुली चयन ट्रायल का आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में किया गया। पुरुष वर्ग में 171 और महिला वर्ग में 89 खिलाड़ियों ने भाग लिया इन खिलाड़ियों का लगातार0 9 घंटे मैच कराने के बाद जिला टीम का गठन किया गया है। जिसका एक सप्ताह तक विशेष प्रशिक्षण शिविर कराया जायेगा चयन ट्रायल सिमडेगा की स्टार बिटिया जिन्होंने 1 सप्ताह पूर्व ही इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से खेलते हुए देश के लिए 16वर्षो बाद पदक जीती है सलीमां टेटे और संगीता कुमारी भी पहुंची और उपस्थित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

आज के ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सुनील तिर्की ,पंखरासियुस टोप्पो,बसंत बा,करिश्मा परवार थी। बहीं ट्रायल को सफल बनाने में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के कोषाध्यक्ष कमलेश मांझी,वेद प्रकाश भोक्ता,प्रतिमा तिर्की,बलबीर प्रसाद,बिनोद कुल्लू,सोनू ठाकुर,मुन्ना ग्वाला,रामप्रसाद सिंह,विजय तिर्की, अजंती कुमारी,ललिता कुमारी एवं अन्य सदस्यों के अलावा केरसई प्रखंड के पूर्व जीप सदस्य संजय समीर सिंधिया की प्रमुख भूमिका थी।

Related posts

Leave a Comment