चैनपुर (गुमला)-: गुमला लातेहार के बॉर्डर पर स्थित नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज का आंदोलन स्थल टुटवा पानी में आज सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं जन संघर्ष समिति के आंदोलनकारियों का जुटान हुआ जिसमें सभी ने एक सुर में झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया। साथ ही इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वह दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 26 अगस्त को टुटवा पानी में विशाल जनसभा के साथ जन संबोधन का कार्यक्रम भी तय हुआ है। इस बैठक की अध्यक्षता झामुमो के गुमला जिला अध्यक्ष सह गुमला विधानसभा के विधायक श्री भूषण तिर्की ने की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव के रद्द होने से आदिवासियों मूल वासियों में खुशी का माहौल है। प्रस्तावित नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज को रद्द करने की मांग को लेकर यहां की जनता लगातार संघर्षरत रही थी। 1964 में शुरू हुए नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज का मुद्दा आया था और तत्कालीन बिहार सरकार द्वारा 1999 में बिहार सरकार की ओर से फायरिंग रेंज का अवधि विस्तार किया गया था अवधि विस्तार होते ही प्रभावित क्षेत्र के लोग इसका विरोध करना शुरू कर दिए और गुमला और लातेहार जिले में इसका जोरदार विरोध होता रहा है। प्रभावित ग्राम वासियों का कहना था कि पांचवी अनुसूची के अंतर्गत लातेहार व गुमला जिला आता है और यहां के पेसा एक्ट 1996 लागू है जिसके तहत ग्राम सभा को संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि 30 सालों से आंदोलनरत लोगों की आवाज को भगवान ने सुन लिया है। धरतीपुत्र झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने जल जंगल जमीन की रक्षा करने का संकल्प लिया था उसे पूरा करते हुए इतना बड़ा ऐतिहासिक फैसला यहां के आदिवासी लोगों के हित में लिया जिसका हम सभी तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। यहां के लोगों को 30 साल तक फील्ड फायरिंग रेंज को लेकर क्या-क्या तकलीफें झेलनी पड़ी है लोगों ने इस आंदोलन में कितने आंसू बहाए हैं तब कहीं जाकर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार श्री हेमंत सोरेन की सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेकर यहां के लोगों के लिए वरदान का काम किया है।

वही झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार जिला अध्यक्ष मोतीलाल नाथ शाहदेव ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के आंदोलनकारियों का साथ दिया था। वहीं झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि जब मैं झारखंड का मुख्यमंत्री बन जाऊंगा तो नेतरहाट फील्ड फायरिंग मुद्दा को खत्म कर दूंगा आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया झारखंड सरकार जो वादा करती है उसे बखूबी निभाती है।
वही सभा को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुशील दीपक मिंज ने कहा कि नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज को लेकर आंदोलनकारी पिछले 30 वर्षों से आंदोलनरत थे जिनका सपना आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साकार किया। इस ऐतिहासिक फैसला का हम सभी तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज में हमारे पूर्वज साइकल व पैदल यात्रा कर इसका विरोध करने के लिए टूटवापानी आते थे उनका सपना को हेमंत सरकार ने साकार किया है। मौके पर मुख्य रूप से सुषमा खालखो, अशोक खेरवार, महावीर उराव, रोजलीन तिर्की,मनिला कुजूर, जुबेल लकड़ा, दीपक खलखो, गाब्रिएल कुजूर, बजरंग गुप्ता, कमल केरकेट्टा, निशांत टोप्पो, अनूप किंडो, बिट्टू सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।