सोगड़ा पल्ली में धूमधाम से मना संत मोनिका का पर्व जीप सदस्य जोसीमा खाखा रहीं मौजूद

पाकरटांड:सोगड़ा पल्ली में रविवार को संत मोनिका का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर पल्ली पुरोहित फा जेबीयर केरकेट्टा की अगुवाई में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। जिनका सहयोग सहायक पल्ली पुरोहित फा अब्राहम मिंज ने किया। इसके बाद संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन बीरू भिखाएट की सभा नेत्री सह सोगड़ा पल्ली की सभानेत्री सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने दीप जलाकर किया। इसके बाद जोसिमा खाखा ने संत मोनिका की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत मोनिका माताओं की संरक्षिका है। उनका जन्म उत्तरी अफ्रीका के टागस्टे नुमीडिया शहर में सन 331 में हुआ था। उनका जीवन कठिन चुनौतियों से भरा हुआ था, फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। आदर्श जीवन व्यतीत करते हुए उन्होंने ख्रीस्तीय जीवन को अपनाया। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने अपने पुत्र अगुस्टीन के मन फिराव में अहम भूमिका निभाई। सन 386 में उनके पुत्र ने कैथलिक होने की घोषणा की और सन 387 में बपतिस्मा ग्रहण किया। संत मोनिका की मृत्यु के बाद उनके पुरोहित पुत्र ने उनकी जीवनी पर पुस्तक लिखा, जिसका नाम उन्होंने पाप स्वीकार रखा। वर्षों बाद कैथोलिक कलिसिया ने उनके नाम से हुए चमत्कारों को देखते हुए उन्हें संत घोषित किया और उन्हें विवाहित महिलाओं की संरक्षिका कहा जाने लगा। इसके बाद से कैथोलिक कलिसिया प्रत्येक वर्ष 27 अगस्त को संत मोनिका का पर्व मनाते हैं। मौके पर प्रवेश, चढ़ावा बाइबल जुलूस व नृत्य साइनडीह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सिस्टर मंजू, सिस्टर रोशनी, प्रतिमा कुजुर, लीला नाग, जुली, मंजू तिर्की, नीलिमा मिंज, सुषमा कुजुर, लुसियन मिंज, समीर किंडो, निर्मला कुजुर, नीलिमा तिर्की, मक्सिमा मिंज, प्रभा मिंज, प्रेमा मिंज सहित हजारों की संख्या में मसीही धर्मावलंबी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment