ठेठाईटाँगर:- प्रखंड के कुसुम बेड़ा स्थित पाली में रविवार को धूमधाम के साथ संत मोनिका पर्व का आयोजन किया गया इस मौके पर अंबाटोली, माधोटोली ,बांसपहार ,कुसुम बेड़ा के कैथोलिक समुदाय के मौजूदगी में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया ।मिस्सा पूजा मुख्य अनुष्ठाता फादर मरियानुस एक्का अगुवाई में हुई ।इस मौके पर सहायक पुरोहित के रूप में फादर संजीव, फादर इसदौर और फादर प्रदीप उपस्थित रहे।फादर मरियानुस एक्का ने अपने संबोधन में कहा कि संत मोनिका के आदर्शों का आचरण करते हुए अपने-अपने परिवार को ख्रिस्त के विश्वास में दृढ़ रहकर, सभी चुनौतियों का सामना करने की बात कही।

महिला संघ की अध्यक्ष ने बाइबल पाठ पढ़ा और फ़ा संजीव ने सुसमाचार पढ़ा। मिस्सा प्रार्थना के बाद उपरांत सन्त मोनिका की तस्वीर पर पुष्प अर्पण किया गया।तत्पश्चात महिला संघ की विभिन्न यूनिटों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।मौके पर कैथोलिक सभा समिति के सदस्य देवोनिस, अमित, टोपीसिउस, विक्टर और विनय के अगुवाई में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।विक्टर और जेवियर मंच संचालन का काम किया।
