संत अन्‍ना महागिरजाघर में धूमधाम के साथ मनाया गया संत मोनिका पर्व

सिमडेगा:संत मोनिका माताओं की संरक्षिका है। संत मोनिका की तरह ही काम करना चाहिए। इससे परिवार सहित घर में ईश्वर का वास के साथ सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। यह बातें संत अन्‍ना महागिरजाघर में संत मोनिका पर्व के दौरान बिशप विंसेंट बरवा बोल रहे थे। उन्‍होंने आगे कहा कि सभी माताओं से अपने अपने बच्चों को बेहतर संस्कार देने की बात कही। कहा कि सभी माताओं को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्‍यों का पालन करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जीवन में संघर्ष का फल मिठा होता है। रविवार को कॉथोलिक धर्मप्रांत के विभिन्न पल्ली में माताओं के संरक्षिका संत मोनिका का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर धार्मिक मिस्सा पूजा के बाद स्वागत समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्मप्रांत मुख्यालय के संत अन्ना महागिरजाघर में आयोजित धर्मविधि मुख्य अनुष्ठाता विशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में संपन्न कराया गया। विशप का सहयोग रेक्‍टर फा पीयूस डुंगडुंग, वीजी सह पल्‍ली पुरोहित फा इग्‍नासियुश टेटे, फा एफ्रेम बा:, फा अजीत, फा एडमोन बाड़ा सहित कई पुरोहितों ने किया। धर्मविधि का शुभाररंभ मनन-चितंन, विनती प्रर्थना के साथ हुआ। बाईबल और सुसमाचार पाठ के बाद बिशप द्वारा धार्मिक प्रवचन प्रस्तुत किया गया।

Related posts

Leave a Comment