जलडेगा:झारखंड पार्टी के द्वारा जलडेगा पश्चिमी भाग प्रखंड समिति का गठन किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदेश एक्का की उपस्थिति में आयोजित बैठक में समिति का गठन हुआ। सर्व सम्मति से उम्लन कंडुलना को अध्यक्ष, नितेंद्र प्रसाद को सचिव और मोतीलाल साहू को कोषाघ्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे कार्यकारिणी समिति का गठन हुआ। बैठक में कई लोगो ने झापा की सदस्यता भी ग्रहण की। मौके पर संदेश एक्का ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को राजनीति में आगे आना होगा। संदेश ने कहा कि झापा ने करके दिखाया है। और आगे भी समाज और क्षेत्र के लिए हमेशा तैयार खड़ी है। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
