रामरेखा धाम मैं बैठक का हुआ आयोजन, नए पदाधिकारियों की की गई घोषणा

सिमडेगा: शुक्रवार को श्री रामरेखा धाम की बैठक हुई। बैठक में रामरेखा धाम कोर समिति के निर्णय के द्वारा समिति के नये पदाधिकारीयों की घोषणा की गई।पदाधिकारीयों की घोषणा रामरेखा धाम के प्रधान संरक्षक दुर्गविजय सिंहदेव ने की। जिसमें उमाकांत जी महाराज पूर्व की भांति अध्यक्ष बने रहेंगे एवं कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ बामलिया होंगे।उप संचालक के पदों पर सच्चिदानंद पंडा एवं पुरुषोत्तम दास की घोषणा की गई.उपाध्यक्ष के पदों पर बहादुर सिंह ईश्वर साहु , जगदीश सिंह , तपेश्वर साहू, सुशील श्रीवास्तव , राजेंद्र मेहर होंगे। समिति के सचिव के पद पर ओमप्रकाश साहू एवं उप सचिव लक्ष्मीनारायण सिंह और मुरारी प्रसाद एवं संपादक के रुप में भुनेश्वर सेनापति की होंगे और बैठक में कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा की गई।

Related posts

Leave a Comment