सिमडेगा
सदर प्रखंड के पिथरा माहकुरटोली में रविवार को धूमधाम से संत मोनिका का पर्व मनाया गया। मौके पर पल्ली पुरोहित फादर पीटर मिंज की अगुवाई में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। फादर पीटर का सहयोग फादर प्रकाश,फादर समीर ने किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने केक काटकर किया। अपने संदेश में विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि संत मोनिका की तरह कभी हताश मत होइये। अपने बच्चों के लिए अथक प्रार्थना कीजिए। संत मोनिका एक जीवन देने वाली महिला थी। अधिक से अधिक लोगों को मानवीय बना सकती थी। उसने अपने पति को ख्रीस्तीय विश्वास की ओर प्रेरित किया। अपने बच्चों के सुख-दुःख में साथ दिया। ईश्वर ने उसकी प्रार्थना सुनी। कहा कि संत मोनिका महिलाओं की आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने धर्म, समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट रहें। समाज की तररक्की में भागीदारी बनें। सरकार की योजनाओं को स्वंय भी लाभ लें। अपने समाज और पड़ोसी के लोगों को भी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ लें। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दें। नशापान से दूर रहें और शिक्षित, सभ्य, और खुशहाल समाज का निर्माण करें।

संत मोनिका एक दृढ़ निश्चयी थी: फादर पीटर
पल्ली पुरोहित फा पीटर मिंज ने कहा कि संत मोनिका निश्चय ही एक दृढ़ महिला थी। वह अपने आचरण से मजबूत थी। वह एक ऐसी महिला थी, जो एक पत्नी एवं माता के रूप में समाज में अपनी भूमिका से पूरी तरह वाकिफ थी। वह दृढ़ निश्चयी थी। संत मोनिका निश्चय ही एक सफल महिला की आदर्श हैं। ईश्वर ने उन्हें एक आदर्श माँ बनने एवंईश्वर के समय का सम्मान करना सिखलाया।

हमें धीरजवान माता बनने की प्रेरणा देती है संत मोनिका: जोसिमा खाखा