सिमडेगा:राज्य सरकार द्वारा 1932 का खतियान लागू करने और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले का कांग्रेस कमेटी ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए ढोल नगाड़े के साथ शहर का भ्रमण कर जश्न मनाया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने विधायक भूषण बाड़ा का फुला माला पहनाकर स्वागत। विधायक भूषण बाड़ा ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आज आदिवासी मूलवासी की जीत हुई। 1932 का खातियान लागू करने का झारखंड सरकार का फैसला ऐतिहासिक है। हेमन्त सरकार ने 1932 का खातियान लागू कर आदिवासियों की चिर प्रतिचिर मांग को पूरा करने का काम किया है। अब राज्य के आदिवासी समाज को उनका हक और अधिकार मिल पायेगा। 1932 खतियान के आधार पर स्थानीयता परिभाषित होने से झारखंड के आदिवासियों को काफी फायदा होगा। उनके अधिकारों की रक्षा होगी।

सत्ता और संसाधनों में उनकी भागीदारी बढ़ जाएगी। हमारी सरकार को अब कोई हिला नहीं सकता। सभी के प्रति सरकार की संवेदनाएं हैं, सभी के साथ सरकार न्याय करेगी। हमारे विपक्ष के साथी वातावरण में दूषित हवाओं को फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे हमारे कर्मचारी काफी डरे हुए हैं। हेमंत सोरेन के शासनकाल में राज्य के हर वर्ग के लोगों के चेहरे पर मुस्कान है। सरकार लगातार कल्याणकारी फैसले ले रही है, जो भाजपा को नहीं पच रहा है। यही कारण है कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाना चाहती है।भाजपा की मंशा कभी सफल नहीं होगी। 1932 का खतियान और ओबीसी आरक्षण लागू करने की दिशा में भाजपा ने कभी काम नहीं किया।पर हमारी सरकार ने कर्मियों के लिए पुराना पेंशन स्कीम लागू किया है। पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त वेतन और क्षतिपूर्ति अवकाश की स्वीकृति दी गई है। अनुबंध कर्मचारियों को स्थायी करने की दिशा में भी सरकार लगातार कार्य कर रही है। राज्य में स्थायी नौकरी की बाढ़ आ गयी है।

झारखंड में ओबीसी का आरक्षण बढ़ाए जाने से कई जातियों को हर स्तर पर फायदा होगा। इससे भाजपा में बौखलाहट है। उनके पास अब कोई मुद्दा ही नहीं रहा। विपक्ष ने 1932 का खतियान और ओबीसी को आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीतिक की। भाजपा सरकार ने बाहरी लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया था। महागठबंधन सरकार ने चुनाव पूर्व जनता से किए वादों को निभाने का काम किया है। इस ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित निर्णय के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम बधाई के पात्र हैं। अब स्थानीयता की पहचान निर्धारण का मार्ग प्रशस्त होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।सरकार एक-एक कर अपने सभी वादों को पूरा कर रही है।कार्यक्रम में 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, जिप सदस्य जोसिमा खाखा, जिप सदस्य समरोम पौल तोपनो, जिला प्रवक्ता रंधीर रंजन, विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, तिलका रमण, यूथ जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, मनोज प्रसाद, अजीत लकड़ा, दुष्यंत मिंज, संदीप नायक, अमजद खान, अख्तर खान, निमरोध एक्का, भुनेश्वर राम, वाल्टर, गुड्डू खान, सोनल लकड़ा, प्रशांत बड़ाईक, चंदन सिंह, बन्नू, अनुप, शशि, जोनी, अरविंद, समीर, लुसीयन, जैकी, सिलबेस्तर बाघवार, सुजीत डुंगडुंग, समीर डुंगडुंग, शीतल एक्का, लीला नाग, जूली, मंजू, सुष्मा, अंजली, सुशीला, प्रतिमा, निलेश, जॉनी, संजय, मनुरंजन, बसंत गुप्ता, मनोज प्रसाद, निलेश एक्का आदि शामिल थे।
