कोलेबिरा नवाटोली में तीन भालू के हमले से 58 वर्षीय बुजुर्ग हुआ घायल

कोलेबिरा:कोलेबिरा वन क्षेत्र अंतर्गत नवटोली पंचायत के सारंगापानी मुर्गा टोली के निवासी लुधु सिंह जंगली भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया परिवार वालों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में भर्ती कराया है जहां पर उसकी इलाज चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधु सिंह शाम अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल गए हुए थे। मवेशियों को चारा खिला कर घर आते समय उन्होंने अपना छाता जंगल में ही छोड़ दिया था। जिसे लाने के लिए लुधु सिंह गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास अपने घर से जंगल की ओर जा रहे थे। तभी उनके ऊपर तीन भालुओं ने हमला कर दिया जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। भालू के हमले से उनके दोनों पैर के जांघों में काफी गहरे जख्म आए हैं।

भालू के हमला करने पर लुधु सिंह अपने बचाव को लेकर जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे जिसे तीनों भालू वहां से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित का बेटा धर्म सिंह घटनास्थल पहुंचकर अपने पिता को अपने दो पहिया वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया। जिसके बाद चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। भालू हमला की सूचना मिलने पर नवाटोली पंचायत की मुखिया कल्पना देवी और भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने घायल लुधु सिंह से हालचाल जाना। भालू के घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।

Related posts

Leave a Comment