गुमला जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रोशन बरवा के अध्यक्षता में गुमला परिसदन में कांग्रेस का बैठक आयोजित किया गया है जिसमे कांग्रेस का देशब्यापी कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा को जिला के सभी प्रखंडों पंचायत व बूथ स्तर तक पदयात्रा आयोजित कर देश मे बढ़ती महंगाई बेरोजगारी टूटती सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों को जनता के बीच ले जाने का प्रयास करेंगे और झारखंड सरकार द्वारा राज्य हित मे लिए गए निर्णयों को जनता के बीच पहुँचने का काम पदयात्रा के माध्यम से किया जायेगा जिसके लिए सभी प्रखंड मुख्यालय में पदयात्रा का रूट निर्धारित किया गया है जिसमे राज्य के वित्त मंत्री,प्रदेश नेतृत्व व वरिष्ठ नेताओं भी उक्त पदयात्रा में शामिल होंगे पदयात्रा हेतु सभी प्रखंड हेतु प्रभारियों व पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति किया गया है यह पादयात्रा गुमला जिला में 22 सितंबर से शुरुआत होगा जिसके तहत 22 सितंबर को डुमरी प्रखंड के उदनी से जैरागी तक 23 सितम्बर को घाघरा प्रखंड के सेहल पंचायत से शिवराजपुर तक 24 सितम्बर को बसिया प्रखंड में कोनबीर पंचायत, कलिगा पंचायत से मोरेंग पंचायत तक,27 सितंबर को सिसई प्रखंड छारदा पंचायत,28 सितंबर कामडारा प्रखंड का कुलबुरु पंचायत,29 सितम्बर को चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा व चैनपुर पंचायत,30 सितम्बर को भरनो प्रखंड के तुरिअम्बा पंचायत व 8 अक्टूबर को रायडीह प्रखंड में नवागढ़, केपुर, जॉरजटा पंचायत में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन होगा।
बैठक में मुख्य रूप से चुमनु उराँव,राजनील टिग्गा,मुरली मनोहर प्रसाद,आशिक अंसारी,रोहित उराँव,भुनेश्वर राम,अमृता भगत,मोख्तर आलम,अल्बर्ट टिग्गा,अजित गुड़िया, भीयाराम उराँव,अरुण गुप्ता, राजु भगत,अनिल कुमार साहू, रघुनंदन प्रसाद,राजेश टोप्पो,राजेश्वर एकक्का,प्रदीप टिग्गा,चंद्रशेखर उराँव,रोहित उराँव,सुनीता टोपनो,जय सिंह डॉ. असरफ,सगीर आलम,अरुण गुप्ता,अजय साहू, बसंत,साहू,दीपक साहू,अजित केरकेट्टा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
