कार्यकर्ता सम्मेलन में झारखंड पार्टी ने दिखाई ताकत कार्यक्रम में एक साथ 250 लोगों ने झारखंड पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया

जलडेगा:जलडेगा प्रखंड के पतिअम्बा बाजार टांड़ में झारखंड पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का और जिला महिला अध्यक्ष आइरिन एक्का उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने और सदस्यों की संख्या बढ़ाने को लेकर चर्चा की। क्षेत्र में झारखंड पार्टी का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कर आगामी चुनाव को लेकर झारखंड पार्टी द्वारा संगठन मजबूती को लेकर पतिअम्बा, जलडेगा, लमडेगा, कोनमेरला, टीनगिना और लम्बोई पंचायत का अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी बताई गई। पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब प्रदेश की जनता अब शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल की व्यवस्था और स्वास्थ्य के लिए अच्छे अस्पताल व डाक्टर की दूर दराज के गांव तक सुचारू एवं मूलभूत सुविधा चाहती है।

जिसके लिए सिर्फ झारखंड पार्टी ही आवाज उठा सकती है, उन्होंने सभी से एक बार फिर झारखंड पार्टी में आकर पार्टी हितमे काम करने की अपील की।इस दौरान जिला महिला अध्यक्ष आईरिन एक्का, युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का के अलावा जिला अध्यक्ष मतियास बागे, जिला सचिव बाबूराम लकड़ा, जिला कोषाध्यक्ष सुजीत नाथ, पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष दिनेश मांझी, सचिव मुकुट कांडूलना, कोषाध्यक्ष संतोष साहू, पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष उंबलन कांडूलना, सचिव नितेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मोतीलाल साहू, सुनील सुरीन, अमन खेस, ललित समद, गुडविन कांडुलना, जस्टिन लुगुन, विनोद कांडूलना, रोयन टोपनो सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment