शंख नदी तट पर महापुरुष बलिदानियों को विहिप द्वारा किया गया तर्पण

पाकरटांड:विश्व हिंदू परिषद पाकरटांड़ के द्वारा शंख नदी तट में रविवार को सामूहिक तर्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पितृपक्ष के अंतिम दिन देश के बलिदानी महापुरुषों को याद करते हुए तर्पण किया गया। मौके पर राधे श्याम प्रसाद सहित कई विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि हम अपने पुरखों का श्राद्ध मनाते हैं। क्योंकि हम उनके वंशज हैं। हम अपने ऋषियों, मुनियों और धर्म गुरुओ का श्राद्ध मनाते हैं। क्योंकि हमे उनसे प्रेरणा मिलती है, लेकिन हमें उन वीर बलिदानियों का श्राद्ध सबसे पहले मनाना चाहिए। जिनकी वजह से हमारा अस्तित्व बचा हुआ है। इन वीर बलिदानियों मे वो शामिल हैं, जिनकी वजह से हमें आजादी मिली। 1947 के बाद वो वीर बलिदानी भी शामिल हैं। इनकी वजह से आजादी कायम है। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे जहां पर सभी लोगों ने सामूहिक रूप से तर्पण करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

Related posts

Leave a Comment