श्रमदान कर वंनदुर्गा उदगम स्थल महादान टोंगरी का किया गया पथ निर्माण

बोलबा: प्रखंड अंतर्गत मालसाड़ा पंचायत में पर पर्यटक स्थल वनदुर्गा की जन्म स्थान महादान टोंगरी उनकी बहन का निवास स्थली में मालसाड़ा के लोगों ने श्रमदान कर रोड का निर्माण किया गया।हर साल की भांति इस बार भी महादान डोंगरी में धूमधाम से विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। महादान टोंगरी में पुजारी भोंदा सिंह ने बताया कि वनदुर्गा स्थित दुर्गा मां का जन्म इसी टोंगरी में हुआ है जो कि वनदुर्गा 1806 की बात है।उसके बाद 1885 में मां समलेश्वरी का जन्म हुआ तब से पूजा पाठ हो रही है। यहां पर पत्थर से निर्मित शेषनाग भी हैं । मालसाड़ा के ग्राम वासियों का कहना है कि महादान टोंगरी को भी पर्यटक स्थल का दर्जा दिया जाए साथी यहां की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दी जाए। श्रमदान कर 700 मीटर सड़क बनाया गया जिसमें मुख्य तौर पर बन दुर्गा पूजा समिति के प्रबंधक केसरी सिंह, बनदुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष जहुरण सिंह ,बालगोविंद सिंह, कैलाश सिंह, जयराम सिंह ,रामेश्वर सिंह, कृष्णा सिंह ,संजय मिश्रा ,गजेंद्र सिंह, बंदा सिंह ,मंगल सिंह ,अरुण सिंह, जगरनाथ सिंह अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment