नगर पालिका चुनाव 2023 को लेकर मतदाता सूची का होगा मतदाता सूची तैयार

सिमडेगा:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन 2023 हेतु मतदाता सूची तैयारी की जानी है। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाता सूची का विखंडीकरण 07.10.2022 से 17.10.2022 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 19.10.2022, दावा एवं आपत्ति प्राप्त करना 29.10.2022 तक एवं दावा आपत्ति का निराकरण एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4.11.2022 को किया जाएगा। इसके साथ हीं नगरपालिका आम निर्वाचन 2023 हेतु मतदान केन्द्रों की स्थापना भी की जानी है। मतदान केन्द्रों के प्रारूप सूची का प्रकाशन 7.10.2022 से 14.10.2022 तक किया जायेगा। प्रकाशन अवधि में प्राप्त आपतियां, सुझाव का निष्पादन 22.10.2022, प्राप्त आपतियां, सुझाव के निष्पादन उपरान्त संशोधित सूची आयोग को उपलब्ध कराना तथा प्रपत्र-ए पर आयोग का अनुमोदन 28.10.2022 एवं मतदान केन्द्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन 29.10.2022 को किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment