पार्टी के प्रति ईमानदार और निष्ठावान रहें कार्यकर्ता: विधायक भूषण बाड़ा छताकाहू डैम परिसर में संपन्‍न हुआ कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्‍मेलन

कुरडेग:प्रखंड के छताकाहू डैम परिसर में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्‍य रुप से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति ईमानदार और निष्ठावान रहने का अह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ताओं के कार्यों पर पार्टी का भविष्य निर्भर करता है। सभी कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद करें। उनकी क्या समस्या है और उसका समाधान कैसे हो, इस पर ध्यान दें। गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। लोगों को बताएं कि हमारे माननीय राहुल गांधी ही नए भारत के निर्माता हैं। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का स्थान सर्वोपरि है। सभी कार्यकर्ता गांवों में जाएं, वहीं प्रवास करें। ग्रामीणों की समस्या को सुनकर दूर करें और अधिक से अधिक ग्रामीणों को संगठन से जोड़ते हुए बूथ को मजबूत करने का काम करें। विधायक ने कहा कि कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ताओं के विचार, वाणी और व्यवहार में हमारी पार्टी और हमारे नेता के संस्कार की झलक दिखनी चाहिए। पार्टी ने हम सभी पर विश्वास कर संगठन का अहम जिम्मा दिया है। संगठन को अंतिम गांव तक मजबूत करें। अधिक से अधिक लोगों पार्टी से जोड़ें। कार्यकर्ताओं के दम पर ही कांग्रेस पार्टी हर चुनाव जीतेगी।


कई लोगों ने थापा कांग्रेस का दामन
मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी का सदस्‍यता भी ग्रहण किया। जिनमें अंधेरियाश लकड़ा,अजीत किंडो,पीटर खाखा, फ्रांसिस खलखो शामिल है। पार्टी शामिल होने पर सभी लोगों को विधायक भूषण बड़ा और जिला अध्यक्ष अनुप केसरी ने फुल माला पहनाकर स्‍वागत किया। मौके पर धन्यवाद ज्ञापन अजीत किंडो ने दिया।
मौके प जिला अध्यक्ष अनूप केशरी,20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल,प्रखण्ड अध्यक्ष तुलसी प्रांगत खलखो,कांग्रेस युवा अध्यक्ष आकाश सिंह,सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोनल लकड़ा, केरसई जिप सदस्य प्रेमा बड़ा, सिमडेगा जिप सदस्य शांति बाला,विधायक प्रतिनिधि सह जिला प्रभारी तिलका रमन,जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, सहित सैकड़ो की सँख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment