जीईएल चर्च किनबिरा में धूमधाम से मना नवाखानी पर्व
सिमडेगा
पाकरटांड़ प्रखंड के जीईएल चर्च किनबिरा में गुरुवार को नवाखानी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर पादरी जस्टिन एक्का की अगुवाई में विषेश धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर फसल की अच्छी उपज के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा भी अपनी धर्मपत्नी सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा के साथ शामिल हुई। विधायक के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर ढोल नगाड़े की थाप के बीच उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि नवाखानी पर्व हम पूर्वजकाल से ही धूमधाम से मनाते आये हैं। यह पर्व फसल की अच्छी उपज के लिए ईश्वर के प्रति धन्यवाद प्रकट करने का अवसर है। मौके उन्होंने समाज मे फैल रही कुरीतियों को भी गिनिया। साथ ही उसे दूर करने के लोगों को आगे आने का आह्वान किया। वहीं विधायक ने लोगों को समाज की संस्कृति से भी रु ब रु कराते हुए उसे बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

विधायक ने कहा ही आदिवासी समाज की भाषा संस्कृति अनोखा है। लेकिना आधुनिकता के दौर में हमारी संस्कृति गुम हो रही है। सरकार तो अपने स्तर से इसे बचाने में जुटी है। लेकिन हमारा दिखावेपन की चाहत ने हमे अपनी भाषा संस्कृति से दूर कर रहा है। हमारी पहचान हमारी भाषा संस्कृति से ही है। इसे बचाये रखने की जरूरत है। इसके लिए समाज के हर एक जन को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को भारतीय संविधान में विशेष अधिकार प्राप्त है। लेकिन जागरूकता के अभाव में हम उस अधिकार से वंचित है। इसे हमारे समाज के लोगों को बताने की जरूरत है। विधायक ने कहा कि सरकार भी आदिवासी समाज की विकास को लेकर कृत संकल्प है। आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए न जाने कितने ही अनगिनत योजनाएं चला रही है। इस योजना का लाभ लेने के आगे बढ़ें। अपने हक और अधिकार को पाने के लिए एकजुट रहें।
समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें लोग: जिप सदस्य जोसिमा खाखा
कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा हमारा समाज के विकास में नशापान आज भी सबसे बड़ी बाधा है। इसे जड़ से मिटाने की जरूरत है। उन्होंने नवाखानी पर्व की बधाई देते हुए कि नवाखानी पर्व फसल की अच्छी उपज के लिए धन्यवाद देने का दिन है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लोगों के विकास के लिए विधायक भूषण बाड़ा हमेशा गम्भीर रहते हैं। सरकार भी बहुत सारी योजनाएं धरातल में उतारी है। लोग आगे बढ़ें और योजना का लाभ लें। किसी तरह की कोई भी परेशानी हो तो विधायक से, हमशे और हमारे कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करें। हम आपकी सेवा के लिए ही राजनीतिक में आये हैं। जोसिमा ने कहा कि समाज के विकास सबका योगदान अहम योगा। सब अपना भागीदारी सुनिश्चित करें और समाज को आगे बढ़ाने में मदद करें। कार्यक्रम में कंडीदात गोबिंदा महतो, विधायक प्रीतिनिधि अनिल जेम्स बखला,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा,पंचायत अध्यक्ष निलेश एक्का,प्रतिमा कुजूर,नीला नाग,मुखिया बिनीता खाखा, जॉन बेग,अनिल तिर्की,बिंदु रानी खेस,बहालेन तिर्की, पंचायत अध्यक्ष नितेश, अंजनी बेग,मनोरजन कुल्लू,अंकुर,अमन लकड़ा,रिदा तिर्की आदि उपस्थित थे।
