बानो :मॉडल डिग्री कॉलेज बानो सिमडेगा में झारखंड स्थापना दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। मॉडल डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बड़ी उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हु को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। पॉलिटिकल साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर उत्तम रॉबर्ट गुड़िया ने जनजातीय गौरव दिवस को न सिर्फ किसी वर्ग विशेष के लिए पर पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया।

साथ ही झारखंड के सभी नागरिकों को झारखंड के विकास हेतू अपना योगदान देने की बात कही। डॉ नीलम कुमारी ने भी इस मौके पर झारखंड राज्य के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने पर जोर दिया।इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर कुमारी शिप्रा ने भी जनजातीय भाषाओ को राष्ट्रीय एवम अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर जोर देते हुए जनजातीय संग्रहालय स्थापित करने पर जोर दिया। बिरसा मुंडा के सपनो के झारखंड एवम विकसित झारखंड बनाने की बात कही। इस मौके पर कनारोवां मुखिया,मिंसी लिना तिर्की,मुखिया प्रतिनिधि विकास,गीता रानी कुजूर,अंजना केरकेट्टा, हर्षवर्धन आदि लोग उपस्थित थे।
