एसपी ने जिलाबल के 65 पुलिस कर्मियों को थाना स्तर पर किए स्थानांतरित

सिमडेगा: सिमडेगा जिले में लंबे अरसे के बाद पुलिस कर्मियों को थाना स्तर पर स्थानांतरित किया गया। एसपी सिमडेगा सौरभ के द्वारा शनिवार को बडे पैमाने पर जिला पुलिस बल के अव निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस कर्मियों थाना स्तरीय स्थानांतरित किया गया है। जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के सुमन कुमार कोलेबिरा से बोलबा थाना, चन्दन कुमार को बानो से मुफस्सिल थाना, संतोष कुमार को कोलेबिरा से जलडेगा थाना, धीरज उरांव को मुफस्सिल थाना से जलडेगा थाना, प्रदीप खलखो को जलडेगा थाना से बानो थाना, सिल्वेस्टर केरकेट्टा को ठेठईटांगर थाना से कोलेबिरा थाना, अंजन मंडल को जलडेगा थाना से कोलेबिरा थाना, उपेंद्र कुमार यादव को कुरडेग थाना से रेंगारिह थाना, नरेश मरांडी को बानो से कुरडेग थाना, ईमिल हेम्ब्रोम को महिला थाना से केरसई थाना, रूपा पाॅल को महिला थाना से सिमडेगा थाना, मंजुश्री कुंकल को सिमडेगा थाना से महिला थाना।

वहीं सहायक अवर निरीक्षक स्तर के सत्येन्द्र कुमार सिंह को एसटी एससी से महिला थाना, रामराज सिंह को बोलबा से सिमडेगा थाना, नंद किशोर झा को कुरडेग से सिमडेगा थाना, छोटु सिंह को केरसई से सिमडेगा थाना, सुजीत कुमार चौधरी को पाकरडांड से सिमडेगा थाना, बिम्लेन्द्र शर्मा को बानो से सिमडेगा थाना, नसीम अख्तर को कोलेबिरा थाना से सिमडेगा थाना, बीरेन्द्र कुमार चौधरी को गिरदा ओपी से सिमडेगा थाना, चंद्रदेव सिंह को बांसजोर ओपी से सिमडेगा थाना, कौशल कुमार मिश्रा को कुरडेग से ठेठईटांगर थाना, नागेश्वर सिंह को मुफस्सिल से ठेठईटांगर थाना, बंधन उरांव को सिमडेगा से ठेठईटांगर थाना, रूपकमल लकडा को बानो से ठेठईटांगर थाना, अनिल कुमार को मुफस्सिल से बांसजोर ओपी, नवल किशोर शर्मा को रेंगारिह से बांसजोर ओपी, अवधेश प्रसाद को ठेठईटांगर से केरसई थाना, रविन्द्र कुमार पांडेय को जलडेगा से केरसई थाना, राजकुमार सिंह को अहातु से केरसई थाना, शंकर सिंह को सिमडेगा से कुरडेग थाना, रंजीत कुमार सिंह को अहातु से कुरडेग थाना, राजदेव प्रसाद को ओडगा से कुरडेग थाना, दुर्योधन उरांव को महाबुआँग से कुरडेग थाना, मुरारीधर प्रधान को बानो से रेंगारिह थाना, अरविंद कुमार को ओडगा से रेंगारिह थाना, विजेंद्र कुमार को पुलिस केन्द्र से पाकरडांड थाना, कौशल किशोर सिंह को ठेठईटांगर से कोलेबिरा थाना, रामवचन सिंह को सिमडेगा से कोलेबिरा थाना, हरेन्द्र प्रसाद को बोलबा से कोलेबिरा थाना, जितेन्द्र कुमार सिंह को कुरडेग से कोलेबिरा थाना, विद्यानंद महतो को ओडगा से कोलेबिरा थाना, सत्यनारायण कुमार को सिमडेगा थाना से बानो थाना, अजय कुमार सिंह को बोलबा से बानो थाना, देवनाथ सिंह को ठेठईटांगर से महाबुआँग थाना, प्रमोद कुमार को सिमडेगा थाना से ओडगा ओपी, मिंजु साहु को मुफस्सिल से गिरदा ओपी, मनोज कुमार दुबे को ठेठईटांगर से गिरदा ओपी, अक्षयवर राम को सिमडेगा थाना से जलडेगा थाना, शिवचरण उरांव को कोलेबिरा से जलडेगा थाना, योगेन्द्र शर्मा को पुलिस केन्द्र से सिमडेगा थाना, अनिरुद्ध सिंह को महाबुआँग से महिला थाना, अखिलेश कुमार को केरसई से अहातु थाना, राजीव कुमार को कोलेबिरा से अहातु थाना, अमूल तिर्की को जलडेगा से एससी एसटी थाना, विनोद कुमार को बोलबा से मुफस्सिल थाना, विजय प्रसाद सिंह को कुरडेग से मुफस्सिल थाना, भोला प्रसाद सिंह को रेंगारिह से बोलबा थाना, सुनील टोप्पो को जलडेगा से बोलबा थाना, जितेन्द्र कुमार सिंह को सिमडेगा थाना से बोलबा थाना, ब्रहमदेव प्रसाद यादव को जलडेगा से कोर्ट हाजत, विकास कुमार सिंह को महिला से कोर्ट हाजत, शशिभूषण सिंह को कोलेबिरा से पुलिस केन्द्र, महेंद्र राय को पुलिस केन्द्र से महाबुआँग थाना और सर्वेश्वर सिंह को कोर्ट हाजत से पुलिस केन्द्र स्थानांतरित किया गया है।एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को 24 घंटे में स्थानांतरित स्थानों में योगदान देने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

Leave a Comment