खतियान, स्थानीय नीति की जागरूकता हेतु साइकल से झारखंड भ्रमण के लिए निकला युवक पहुंचा बानो

बानो : खतियान लागू करने ,स्थानीय नीति लागू कराने के उद्देश्य लोगो के बीच जागरुकता अभियान चलाने के साइकिल निकले धनबाद के गोविंदपुर साधुवाद गांव निवासी विकास कुमार महतो बानो पहुंचे । उन्होंने बताया कि वह सिंहभूम मनोहरपुर होते हुए बानो पहुंचा है।विकास कुमार महतो ने नवीन मेल संवाददाता बानो को बताया कि इसके पूर्व भी साइकिल द्वारा द्वारा पूरे भारत का145दिन में 13000 किलोमीटर यात्रा कर वापस घर आया हूँ पुनः 1 नवम्बर से झारखंड के सभी 24 जिला का भर्मण के निकला हूँ।

लोगो के बीच
जागरूकता जगाने कि अपने भाषा संस्कृति, न भूले ।खतियान नीति लागू करे स्थानीय नीति लागू करें आज लोगो के बीच हमारे संस्कृति की जानकारी नही दी जाएगी तो आने वाली पीढ़ी अपने गाँव घर के नियम भूलते जायँगे।साइकिल पर आगे जागो झारखंड भारत यात्रा का स्टिकर लगाए मस्त गति से साइकिल से एक एक गाँव प्रखण्ड आगे बढ़ता जा रहा था।पीछे कैरियर में शान से तिरंगा लहराता हुआ झारखंड के युवा के शरीर को ऊर्जावान बनाता जा रहा था। बिकास कुमार महतो कहना है जहां रात होती हैं वहीं विश्राम कर लेते हैं।

Related posts

Leave a Comment