सागजोर में विधिक जागरूकता शिविर के तहत पीएलवी सदस्य ने चलाया जागरूकता अभियान

सिमडेगा:झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा सिमडेगा के तत्वधान में अध्यक्ष राजकमल मिश्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा के कुशल मार्गदर्शन पर सचिव मनीष कुमार के देखरेख में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन केरसई प्रखण्ड के पीएलवी विष्णु प्रसाद के द्वारा कुडेग प्रखण्ड के ग्राम जागजोर मे किया गया। नीति आयोग भारत सरकार के तत्वधान में देश के 112 आकांक्षी जिलों में सघन विधिक जागरूकता शिविर का निर्देश दिया गया। इस शिविर में पीएलवी विष्णु प्रसाद के द्वारा महिलाओं के अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक से बताया गया। साथ ही उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देने को कहा गया। एक बात उन्होंने यह भी बताई कि अगर महिला सशक्त होती है तो पूरा समाज नहीं बल्कि पूरा देश सशक्त होता है। शिविर में मानव तस्करी बाल विवाह साइबर अपराध के बारे मे भी बताया गया। इस शिविर में दर्जनों महिला उपस्थित मौजूद थी।

Related posts

Leave a Comment