सिमडेगा :पालकोट दौरे पर गए विधायक भूषण बाड़ा कांग्रेस प्रखंड कमेटी के साथ बैठक की। प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक ने संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ काम करे तो कांग्रेस पार्टी सबसे मजबूत पार्टी बनेगी। कार्यकर्ताओ के बिना किसी भी मजबूत संगठन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संघटन की रीढ़ होते हैं। विधायक ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को गांव के अंतिम ब्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण करें। साथ ही गांव पहुंच लोगों की समस्या सुने और हर समस्या का समाधान कराने के लिए पहल करें। बैठक में पाकरटांड जिप सदस्य जोसिमा खाखा, सिमडेगा जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की, बसंत कुमार गुप्ता,युवा अध्यक्ष आकाश सिंह,जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन,20 सूत्री अध्यक्ष विनय लकड़ा,अजीत लकड़ा,प्रदीप केशरी,शिशिर मिंज,सोसन खेस,संजय कुमार,लतीफ अहमद,सतनारायण केशरी,मुखिया सुषमा केरकेट्टा,मुखिया ज्योति मिंज,मुखिया कांति एक्का,भुनेश्वर राम, निमरोध एक्का,संजय साहू,सूरज साहू,मुकेश गुप्ता, विजय ठाकुर,संजय नगरची,किशोरी केशरी,जगदीश राम, नद कीशोर गुप्ता,रोहित एक्का,सुषमा बिलुंग,मोनू गुप्ता आदि मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं के कंधे पर है संगठन का जिम्मा: जोसिमा खाखा

जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती को लेकर कई टिप्स दिए। साथ ही कहा कि पार्टी की मजबूती की जिम्मा कार्यकर्ताओं की कंधे में है। अगर एक एक कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा दे तो हर चुनाव जीता जा सकता है। कार्यकर्ता गांव की अंतिम ब्यक्ति तक जाएं और लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करें।