बसंत पंचमी के मौके पर कनजोगा पोटियाटोली में कंचन जतरा का हुआ आयोजन

गीत, संगीत और संस्कृति हमारे झारखंड की पहचान:-सन्देश एक्का

कोलेबिरा:- बसंत पंचमी के मौके पर कोलेबिरा के कनजोगा पोटियाटोली गांव में कंचन जतरा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का द्वारा रिबन काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को बसंत पंचमी की शुभकामना देते हुए सभी लोगों पर मां सरस्वती की आशीर्वाद बनाए रखने की बात कही तथा उन्होंने अपने संबोधन में कहा इस प्रकार के आयोजन करने से लोगों का अपने संस्कृति और अपने धरोहर के प्रति लगाव बनी रहती है झारखंड की गीत संगीत एवं संस्कृति पहचान है इसे बरकरार रखने के लिए हम सभी लोगों को पहल करने की आवश्यकता है।

आज धीरे धीरे पश्चिमी सभ्यता का आगमन हो रहा है इससे हमारी वर्तमान सभ्यता संस्कृति का अस्तित्व खतरे में ऐसे में हमें अपने सभ्यता संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस प्रकार का आयोजन करते हुए इसे पुनरुत्थान के लिए लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि हमारा सभ्यता संस्कृति देश विदेश में परचम लारा सके इस मौके पर अलग-अलग जगहों से बुलाए गए मशहूर कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दिये।वही आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष धनेश बड़ाईक कोषाध्यक्ष शिवचरण बड़ाईक, सचिव सुरेश बड़ाईक, एवं समिति के नीरज बड़ाईक,नितेश बड़ाईक,रूपेश बड़ाईक,रोपणो बड़ाईक, गुरुचरण सिंह, रमेश बड़ाईक सहित गांव के सभी लोगों की भूमिका रही।

Related posts

Leave a Comment