सिमडेगा
महात्मा गांधी के पूण्य तिथि के मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने गांधी मैदान पहुंचे उनके प्रतिमा पर मर्ल्यापण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर विधायक ने कहा कि विश्व पटल पर महात्मा गांधी सिर्फ एक नाम नहीं अपितु शांति और अहिंसा का प्रतिक हैं।
महात्मा गांधी को ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेता और राष्ट्रपति माना जाता है। राजनीतिक और समाजिक प्रगति की प्राप्ति हेतु अपने अहिंसक विरोध तथा सिद्धांत के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस प्रकार सत्याग्रह, शांति व अहिंसा के रास्तों पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, जिप सदस्य समरोम पौल तोपनो, बिस सूत्री जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, कौशल किशोर रोहिल्ला, शिशिर मिंज, जोनसन मिंज, लीला नाग, मंजू तिर्की, बिरंजन बाड़ा, नवीन वीरेन तिर्की, विनय लकड़ा, सत्ते रोहिल्ला, लुइस कुजूर, एनएसयू ज़िला अध्यक्ष सरताज खान, विजय किंडो आदि उपस्थित थे। इधर नप अध्यक्ष पुष्प कुल्लू, उपाध्यक्ष ओपी साहू सहित नप कर्मियों ने भी महात्मा गांधी के प्रतिमा पर मर्ल्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
