आगामी चुनाव को ध्यान में रख संगठन मजबूत हेतु भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ने किया सिमडेगा में बैठक

सिमडेगा:आगामी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड द्वारा वरीय पदाधिकारियों का प्रत्येक जिला एवं बूथों पर विधानसभा प्रवास कार्यक्रम आयोजन हो रहा है।इसी निमित्त तामड़ा कुम्हार टोली में भाजयुमो प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सह विधानसभा प्रवास कार्यक्रम प्रभारी अमन यादव का आगमन सिमडेगा जिला में हुआ। इस दौरान अमन यादव ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से जिले एवं ग्राम में चल रही केंद्र एवं राज्य की प्रत्येक योजनाओं की वर्तमान स्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के प्रत्येक वर्ग को ठगने का कार्य किया है।

आज झारखंड की स्थिति बहुत ही भयावह हो चुकी है। जनता इस सरकार की लाचार नीतियों एवं दयनीय कानून व्यवस्था की मार झेल रहा है। नियोजन एवं स्थानीय नीतियों के नाम पर युवाओं की भावनाओं के साथ सिर्फ खिलवाड़ किया जा रहा है। आज नक्सलवाद झारखंड को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। मां – बहनों के संवेदनाओं का हनन हो रहा है। लेकिन यह सरकार सिर्फ दिखावे के नाम पर जोहार यात्रा निकालने का कार्य कर रही है।मौके पर अमित अग्रव नगर अध्यक्ष करण सिंह, भाजयुमो मंत्री ओमकार केसरी, सचिन कुमार केसरी, मनीष केसरी, धनंजय बैठा, नारायण पुरी, नीतीश केसरी, राजकुमार गोप, रितिक इंदवार, छोटू गोप, सुरेंद्र ग्वाला, दीपक मांझी, मनीष तूरी, दिनेश कुमार साहू, पवन कुमार केसरी एवं संतोष साहू उपस्थित हुए।

Related posts

Leave a Comment