मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सिमडेगा के 3 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में किया ऑनलाइन उद्घाटन

सिमडेगा:- माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेग के कर-कमलों से राँची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य भर के 24 जिलों के 80 स्कूल को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का राज्य स्तरीय ऑनलाईल लोकार्पण किया। 

जिले के तीन स्कूल को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयनित किया गया है जिसका उद्घाटन कार्यक्रम में, माननीय विधायक कोलेबिरा, उपायुक्त सिमडेगा, उप विकास आयुक्त, शिक्षा विभाग की टीम, शिक्षक एवं स्कूली बच्चों ने माध्यम से जुड़े।सभी विशिष्ट अतिथियों को शोल ओढ़ कर एवं पौधा देकर स्वागत किया गया है। एसएस+2 बालक उच्च विद्यालय के पुशवंत साय ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस संबंधित  स्पीच दिया। साथ ही  नाटकीय कार्यक्रम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल एस एस+2 बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ठ विद्यालय योजना अंतर्गत सिमडेगा जिले के निम्नांकित 03 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु चयन किया गया है, एसएस +2  हाई स्कूल, एसएस गर्ल्स +2 हाई स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सिमडेगा इन विद्यालय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) के तहत सम्बद्धता प्राप्त किया गया एवं वर्तमान सत्र 2023-24 अंग्रेजी माध्यम से संचालित किया जाएगा। सीबीएसई पेटर्न पर कक्षा संचालित करने हेतु आवश्यकता अनुसार शिक्षकों का चयन/ प्रतिनियुक्ति किया जाएगा। इन सभी विद्यालयों में राज्य सरकार के अभिनव प्रयास के तहत विद्यालय भवन के सुदृढ़ीकरण की जा रही है। जिसके अंतर्गत प्रशासनिक भवन, साइकिल स्टैंड, शौचालय निर्माण, एवं इसके साथ ही सभी वर्ग कक्ष को स्मार्ट क्लास से अच्छादित किया जा रहा है। इसके साथ ही लाइब्रेरी, फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी लैब आई.सी.टी. लैब एवं सी.सी.टी.वी. कैमरा का अधिष्ठापन किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नामांकन हेतु आवेदन दिनांक 02.05.2023 से 15.05.2023 तक संबंधित विद्यालय में जमा किया जाना है। जिला स्तर पर परीक्षा के उपरांत मेधा सूची के आधार पर नामांकन लिया जाएगा।उपायुक्त सिमडेगा आर. राॅनीटा ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल संचालन करने की दिशा में  जिला प्रशासन सिमडेगा द्वारा हर संभव सहयोग करेंगी। विधायक कोलेबिरा नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार राज्य के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन किया जा रहा। इसमें प्राइवेट स्कूल में दी जाने वाली सुविधाएं बच्चों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं स्कूल का  समय-समय भ्रमण कर आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कहा।मौके पर  उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर संगा, जिला पदाधिकारी  मोहन झा, जिला शिक्षा अधिक्षक  विनोद कुमार, शिक्षा एसडीओ बादल राज जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी  अजय कुुमार रजक, सांसद प्रतिनिधि संजय शर्मा, विधायक प्रतिनिधि कोलेबिरा मो. समी अलम, विधायक प्रतिनिधि सिमडेगा  संतोष कुमार सिंह अन्य पदाधिकारीगण शिक्षक कर्मी व विद्यालय के बच्चें उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment