झारखंड राज्य जनसेवक संघ सिमडेगा इकाई के द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

सिमडेगा: झारखंड राज्य जन सेवक संघ सिमडेगा इकाई के द्वारा अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर सिमडेगा समाहरणालय के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इधर उन्होंने कहा है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही बताया गया कि सिमडेगा जिला अंतर्गत सभी 10 प्रखंडों में कार्यरत जन सेवकों ने हड़ताल को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है जन सेवक संघ की मांग है कि जनसेवकों के खिलाफ कृषि विभाग द्वारा नियुक्ति नियमावली 2011 में छेड़-छाड़ और षड्यंत्र तत्काल बंद की जाए एवं ग्रेड पे 2400 /- से 2000 / – करने के आदेश को रदद् किया जाए।जनसेवकों को पूर्व की भांति तकनिकी पद मानते हुए ग्रेड पे 4200/- किया जाए,2012 में नियुक्त सभी जिले में जनसेवकों को तत्काल एमएसीपी का लाभ दिया जाए,2012 में नियुक्त जनसेवकों सहित राज्य वरीयता सूची अविलंब प्रकाशित किया जाए ,जनसेवकों की सम्पूर्ण सेवा 2011 जनसेवक भर्ती नियमावली के तहत कृषि विभाग में वापस लेते हुए, डीडीओ परिवर्तन का पत्र अविलंब निर्गत किया जाए। जनसेवक संवर्ग का पदनाम बदल कर कृषि प्रसार पर्यवेक्षक / प्रखण्ड उप कृषि पदाधिकारी किया जाए, जनसेवक संवर्ग को सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति दिया जाए,राज्य के सभी जिलों में 2401 वेतन शीर्ष सृजित किया जाए ।झारखण्ड कृषि शिक्षा परिषद का अविलम्ब गठन करते हुए जनसेवकों की प्रोन्नती प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष सभी पदों में की जाए,इसके अलावा जनसेवकों को गैर कृषि कार्यों से मुक्त किया जाए एवं पुर्व की भांति जनसेवकों के लिए निःशुल्क कृषि स्नातक की पढ़ाई कराने की व्यवस्था की जाए। मौके पर सभी प्रखंड से जन सेवक उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment