विधानसभा पुस्तकालय समिति के सभापति ने परिसदन में अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक

विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थापना और विद्यार्थियों को पठन-पाठन की रुचि बढ़ाने पर दिया जोर

सिमडेगा:- विधानसभा पुस्तकालय समिति की माननीय सभापति सह निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने परिसदन सिमडेगा में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विभिन्न योजना एवं कार्यों की समीक्षा की।सभापति ने समीक्षा के क्रम में पहले अधिकारियों से जिले के सभी पुस्तकालय की स्थिति की जानकारी ली और जिला पुस्तकालय सहित जिले के सभी विद्यालयों में पुस्तकालयों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा  संचालित विभिन्न योजनाओं एवं संबंधित विभाग द्वारा संचालित सभी प्रकार के पुस्तकालय के बारे में जानकारी ली। सभापति ने अधिकारियों से आपदा प्रबंधन के बारे जानकारी ली। अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा से उन्होंने जिले में होने वाले सर्प दंश की घटना और पीड़ित को सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ के बारे प्रचार-प्रसार के बारे जानकारी ली। जिला आपूर्ति पदाधिकारी से जिले में चलने वाली विभिन्न योजना ग्रीन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड के बारे में जानकारी ली। गृह कार्य और आपदा प्रबंधन विभाग से उन्होंने मंडल कारा  में पुस्तकालय,इलेक्ट्रिक,सीसीटीवी,महिला कैदियों के प्रशिक्षण,भोजन की व्यवस्था साफ-सफाई और चिकित्सा के व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के बारे में जानकारी ली। जिसके बारे में डीपीआरओ  द्वारा प्रचार प्रसार के बारे में बताया गया। वही कौशल विभाग द्वारा संचालित होने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में सभापति ने जानकारी ली। पथ निर्माण विभाग से जिले में निर्माण होने वाले विभिन्न सड़कों और योजनाओं की जानकारी ली। ग्रामीण विकास विभाग से मनरेगा  ,प्रधानमंत्री आवास एवं अम्बेडकर आवासआदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से विद्यालयों की स्थिति,विद्यालय में दी जाने वाली सुविधाएं,मध्याह्न भोजन के बारे में जानकारी ली।उन्होंने विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थापना और विद्यार्थियों को पठन-पाठन की रुचि और बढ़ाने पर जोर  दिया। उन्होंने विशेष रूप से उत्कृष्ट विद्यालयों  और आदर्श विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने  विद्यालयों में प्रदान की जाने वाली पुस्तकालयों की सुविधा से संतुष्ट दिखी। सभापति ने श्रम नियोजन विभाग से इस जिले में बेरोजगारों की संख्या और उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। खनन एवं भूतत्व विभाग से बालू घाट एवं क्रशर के बारे में जानकारी ली।  कल्याण विभाग से उन्होंने योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बारे में प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के बारे में बताया गया।वहीं विधानसभा पुस्तकालय समिति की सभापति सह निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने सिमडेगा मुख्यालय स्थित केला घाघ डैम का भ्रमण किया। बैठक में  उप विकास आयुक्त,  अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, सहित जिला स्तरीय कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related posts

Leave a Comment