09 वर्षों के सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुचाये कार्यकर्ता-अर्जुन मुंडा

, सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय में हुई।बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, साथ ही अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वंदे मातरम गान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने स्वागत भाषण करते हुए कहा की सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर चुनाव की तैयारी में लग जानी है प्रदेश द्वारा दिए गए दिशा निर्देश एवं आज हमारे अतिथियों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुरूप हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथों पर कार्य करनी है।जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को वित लेते हुए अपना सुझाव दिए एवं बूथ कमिटी के निर्माण हो जाने पर बधाई दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक गणेश मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र में सरकार आज कार्यकर्ताओं एवं संगठन की बदौलत है पार्टी और संगठन की आत्मा मंडल शक्ति केंद्र और बूथों में बसती है मंडल में जो भी बैठक होती है उस बैठक में मंडल में निवास करने वाले प्रदेश के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सभी आवश्यक रूप से शामिल हो भारतीय जनता पार्टी सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी रूप से कार्य करती है आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रकाश चल रही है और भारत देश को वैभव पटल में पहुंचाने का कार्य कर रही है, भारतीय जनता पार्टी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा की भाजपा के 9 वर्षों के शासनकाल में जो विकास कार्य हुए हैं उसे कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करें, सरकार के नीतिगत फैसलों से लगातार देश में परिवर्तन आ रहा है इस बात को जनता तक जरूर पहुंचाएं आज की पीढ़ी को यह नहीं पता जब भारत देश का सोना गिरवी रखना पड़ा था देश का सर शर्म से झुक गया था सोना गिरवी रखने का मतलब था देश पुनः आर्थिक गुलामी की ओर जा रहा था, एक वह समय था और एक आज का समय है कि अमेरिका जैसे देश भी भारत के सामने सर झुका कर बात करता है जहां पूरा विश्व आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है भारत देश की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ, सरकार के 9 वर्षों के शासनकाल में शहर से लेकर गांव तक पक्के मकान हर घर नल योजना हर घर को बिजली गैस का चूल्हा से लेकर कई अनेक ऐसे कार्य हुए हैं जिससे जीवन स्तर में सुधार हुआ आज लोगों में जागरूकता बढ़ी है राज्य में जितने भी अस्पताल बने हैं सभी केंद्र सरकार की दी हुई योजना है जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा हर प्रखंड में 40 करोड़ की लागत से एकलव्य स्कूल का निर्माण किया जा रहा है, जहां पर विश्व स्तरीय पढ़ाई होगी एवं जल्द ही एकलव्य विद्यालय में 38000 शिक्षकों की बहाली होगी जहां आज से 10 साल पहले मोबाइल चाइना से इंपोर्ट होते थे आज हमारे सिमडेगा की आदिवासी मूलवासी बहने सबसे महंगे मोबाइल एप्पल का निर्माण कर रही है यही आज का बदलता हुआ नया भारत है आने वाले समय में कई चुनौतियां मिलेंगे हम सभी कार्यकर्ताओं को उन सभी चुनौतियों को निपटते हुए आगे बढ़ना है।कार्यक्रम में मंच संचालन महामंत्री दीपक पुरी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मोतीलाल सिंह ने किया मौके पर पूर्व मंत्री विमला प्रधान पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरनाथ बामलिया श्याम लाल शर्मा नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष फुल सुंदरी देवी भोला साहू प्रणव कुमार मनोज साय सुरेंद्र प्रसाद श्रद्धानंद बेसरा सुजान मुंडा राकेश रविकांत रामविलास बड़ाईक सावित्री देवी रुकमणी देवी पिंकी प्रसाद नंदनी दास हीराराम अजय सिंह सुधु नायक बसंत माझी जमशेद अली नवीन सिंह अनूप प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment