बाल विवाह तस्करी यौन उत्पीड़न को लेकर किया गया प्रशिक्षण आयोजन

सिमडेगा: जिले के बीरू पंचायत के भेडिकुदर गांव एवं ठेठईटांगर प्रखंड के कोरोमियाँ पंचायत भवन में छोटा नागपुरी कल्याण निकेतन संस्था द्वारा बाल विवाह, तस्करी, यौन उत्पीड़न एवं बाल श्रम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया बताया गया कि इसकी जानकारी जल्द से जल्द हमलोगों को दें ताकि ऐसा गलत कार्य पूरे जिले में न हों। साथ ही कार्यक्रम में सभी लोगों को जागरूक किया गया एवं कहा गया पंचायत समन्वयक को सूचना दें  चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 या बचपन बचाओ आंदोलन हेल्पलाइन 18001027222 में तुरंत कॉल करें। मौके पर बाल विवाह होने से नुकसान पर भी जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में ठेठईटांगर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि यह सभी कोई आपके लिए आये हैं इन्हें आपको सहयोग करना है साथ ही इनका साथ देना है अगर इस प्रकार की घटना कंही सुनाई देती है तो आपलोग प्रशासन के साथ साथ इन्हें भी जानकारी अवश्य दे सकतें हैं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह अपराध है अगर कोई करता है या करवाता है तो उन पर भी कार्रवाई होगी। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, पंचायत सचिव कृष्णा सिंह, रोजगार सेवक सतीश कुमार साहा, त्रितया महतो के साथ साथ छोटा नागपुरी कल्याण निकेतन संस्था के प्रतिनिधि प्रियंका सिन्हा, जिला संयोजक निरजंन कुमार, जिला प्रखंड सह संयोजक मनोज कुमार विलेज मोबिलजर महादेव प्रसाद, भरत सिंह, अनुज गोप, शशि कुजुर, असीसन बिलुंग, विभा ज्योति कुमारी, सारदा देवी, आयुष्मान तिर्की, नीलम कुमारी आदि उपस्थित हुए 

Related posts

Leave a Comment