मत्स्य पालन योजनाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,कृषि कार्य हेतु मिनी ट्रेक्टर की सुविधा गांव में देने की बात कही

सिमडेगा :- उपायुक्त सुशांत गौरव ने सदर प्रखण्ड के गरजा एवं कुरडेग प्रखण्ड के बड़कीबिउरा में मत्स्य पालन योजनाओं का निरीक्षण किया।गरजा पंचायत में वीरजीनिया किड़ो के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत् बायोफ्लॉक तालाब योजना को लेते हुए मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रहे है। योजना की लागत राशि 14 लाख है, जिसमें 40 प्रतिशत लाभुक के द्वारा वहन करते हुए योजना का लाभ ले रहे है।उन्होने जिला मत्स्य पदाधिकारी से योजना के क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ली। उपायुक्त ने योजना के धारातल पर क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होने अतुल प्रकाश किड़ो से मुलाकात की। मत्स्य पालन के किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। वहीं जिला मत्स्य पदाधिकारी को आवश्यक दिश-निर्देश दियें।कुरडेग के बड़कीबिउरा में सात लाख की लागत से ग्रो आउट तालाब का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें 40 प्रतिशत राशि लाभुक के द्वारा दिया गया है। उपायुक्त ने स्थल का निरीक्षण किया। लाभुक के द्वारा विधिवत् पुजा कर जेसीबी से निर्माण कार्य को कराते देखा गया। उन्होने आसपास के खाली कृषि योग्य भूमि में कृषि कार्य करने की बात कही। प्रस्ताव पारित होने पर कृषि कार्य हेतु मिनी ट्रेक्टर की सुविधा गांव में देने की बात कही। इस क्रम में उन्होने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़कीबिउरा का निरीक्षण किया। शिक्षक उपस्थित पाये गए। विद्यालय संचालन एवं विद्यालय प्रबंधन समिति से संबंधित जानकारी ली। उन्होने विद्यालय का रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया। विद्यालय भवन के समीप खुले में बहते पानी को देख बीडीओ को सोख्ता टैंक बनाने की बात कही।मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुरडेग, अंचलाधिकारी कुरडेग व अन्य उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment