जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और यह शक्ति संगठित होकर कार्य करे तो देश के विकास का मार्ग स्वतः प्रशस्त हो जाएगा। युवा वर्ग साकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। इससे समाज का माहौल बदलेगा। युवा खुद की ताकत को पहचाने और उसी के अनुरूप अपना रास्ता चुनें। सम्मेलन को बिशप मुरेल बिलुंग ने भी संबोधित किया। साथ ही युवाओं को संगठित होकर समाज और कलीसिया की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर पादरी बिभव केरकेट्टा, पादरी लोरेंश डुंगडुंग, पादरी जेम्स जोजो, कंडीदत अभय डुंगडुंग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की,वरीय जिला उपाध्यक्ष जॉन्सन मिंज,जिला उपाध्यक्ष,शिशिर मिंज,20 सूत्री अध्यक्ष विनय लकड़ा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित एक्का,विनय तिग्गा,तैरस एक्का,प्रतिमा कुजूर,सुसैना लकड़ा,पूनम लकड़ा,ममता डुंगडुंग,शिल्पा टोप्पो,विनय लकड़ा,अजय केरकेट्टा, निरोज टेटे,सुमित किरो,दीपक कुल्लू,मनोहर जोजो,अशरानी एक्का,निकिता गुड़िया,बिलशन कुल्लू, निमरोद एक्का,एंटोनी डुंगडुंग, एटानिश लकड़ा,पीटर, जॉन, मुखिया पूनम एक्का,आनद बड़ा,मार्ग्रेट लकड़ा,ग्लेडशान लकड़ा सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित थे
