पाकरटांड के नानेसेरा में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करें कार्यकर्ता: विधायक भूषण बाड़ा

पाकरटाड़ प्रखंड के केशलपुर पंचायत के नानेसेरा में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुई। प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख रजत लकड़ा की अगुवाई में आयोजित सम्मेलन में मुख्य रूप से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। साथ ही कहा कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत सिपाही है। आप हैं तो संगठन है। विधायक ने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अभी से ही आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जहां जहां संगठन कमजोर है। वहां जाकर संगठन को मजबूत करें। आप जैसे कर्मठ कार्यकर्ता ही हैं जो संगठन को सबसे मजबूत बना सकते हैं। हर चुनाव जीता सकते हैं और कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव घर घर जाकर लोगों को पार्टी के नीति सिद्धान्तों की जानकारी दें। उन्हें संगठन से जोड़ें। ग्रामीणों की समस्या भी सुने और उसका निदान करें। उन्होंने  कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। हमाने पाकरटांड़ प्रखंड में विकास के लिए अनगिनत कार्य किये हैं। अनगिनत योजनाएं धरातल में उतारा गया है। इसको लोगों तक बताएं। हर एक योजना को गांव गांव जाकर ग्रामीणों को बताएं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना हर एक कार्यकर्ता का कर्तब्य है। सम्मेलन को जिप सदस्य जोसिमा खाखा, जिला उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा,जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप केशरी आदि ने भी संबोधित किया।

Related posts

Leave a Comment