भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा एवं आजसू पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

सिमडेगा:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर भाजपा सिमडेगा के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक के नेतृत्व में नगर भवन स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर जा कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा विदेशी हुकूमत के ख़िलाफ़ संघर्ष में अपना सब कुछ निछावर कर दिया आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए उनके समर्थन एवं सेवा भाव के लिए हम सब उनका आभारी हैं, झारखंड में आदिवासी मूलवासी का विकास परस्पर समरसता ही उनका सपना था।मौके पर उपाध्यक्ष सतीश पांडे राकेश रविकांत सतनारायण प्रसाद नवीन सिंह उत्तम केरकेट्टा अशोक रजक  श्री लाल साहू रामचंद्र प्रसाद सावित्री देवी कमला कुमारी पिंकी प्रसाद रुनी कुमारी फुल सुंदरी देवी मौजूद थे। वही इधर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष धुपेंद्र पांडे की अगुवाई में नगर भवन स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की साथ ही उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलकर पूरे झारखंड में उनके सपनों को पूरा करने के लिए आवाहन किया।मौके पर उपाध्यक्ष डेनिस बड़ा,जिला प्रखंड अध्यक्ष अजत साहू, छात्रसंघ जिला सचिव फूलसिंह बड़ाइक,राधे महतो,दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment