अपर समाहर्ता ने किया कोलेबिरा में कई अमृत सरोवर का निरीक्षण

कोलेबिरा: अमृत सरोवर योजना के तहत जिले के कोलेबिरा प्रखंड के कई पंचायत में सोमवार को अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा  ने तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब के किनारे पौधरोपण ,तालाब पर पानी व छाया आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कोलेबिरा प्रखंड के अघरर्मा पंचायत के पहाड़ टोली एवं डूमरडीह अमृत सरोवर, वही शाहपुर पंचायत के कनजोगा एवं शाहपुर राजस्व ग्राम अमृत सरोवर व बरसलोया पंचायत के  बरसलोया अमृत सरोवर के अलावे लचरागढ़ पंचायत के  कॉम्बकेरा अमृत सरोवर का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कहा  अमृत सरोवर योजना केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इन सरोवरों को बहुउद्देशीय स्वरूप में बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। , जिससे भूगर्भ जल का संरक्षण व संवर्धन हो सके।

Related posts

Leave a Comment