सिमडेगा: भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा नगर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद के नेतृत्व में शनिवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण साल मानते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिमडेगा नगर क्षेत्र मे डोर टू डोर जाकर लोगों को पंपलेट बांटते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 वर्षों के कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के बारे में बताया गया। जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ने बताया कि गरीब कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में घर-घर जनसंपर्क कर विस्तार पूर्वक आम जनता को जानकारी दी गई जैसे पीएम आवास, उत्तर पूर्वी राज्यों का ऐतिहासिक विकास ,बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास ,सांस्कृतिक विरासत का नया युग, अंतोदय का मूल मंत्र , समृद्ध किसान, महिला सशक्तिकरण, निरोगी जीवन सबका अधिकार ,भारत की अमृत पीढ़ी, मध्यम वर्ग जीवन, आसान सशक्त भारत इत्यादि किए गए कार्यों को लेकर जनसंपर्क कर आम जनता को बताया गया । इस जनसंपर्क अभियान में जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू नगर अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर भाजपा नेता संजय शर्मा, सुमित सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क अभियान को चलाया।
