बोलबा: भाजपा बोलबा मंडल द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल पूरा होने पर मेरा बूथ,सबसे मजबूत मध्यप्रदेश के भोपाल से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को लेकर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इधर बोलबा मण्डल अध्यक्ष सुरजन बडाईक अपने भाजपा कार्यकर्ता के साथ लाइव टीवी देखकर गांव, टोलों, घरों में भाजपा कार्यकर्ता के साथ डोर टू डोर जाकर महिलाओं के साथ पत्रक बांटकर मोदी सरकार के 9 साल के सेवा सुशासन,और गरीब कल्याण योजना के तहत मोदी द्वारा चलाये जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा गया अगला 2024 में फिर से मोदी सरकार हो।इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जूट जाएं,और भारत मोदी की अगुवाई में विश्व गुरू हो यही भावना से काम करें।मौके पर महामंत्री गौरीशंकर सिंह,युवा अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह,कपिलानंदन प्रधान,रमेश दास,विनोद बडाईक,रायमन्ती देवी,सुमित्रा देवी,कौशल्या देवी के अलावे महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।
