सिमडेगा- झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा सिमडेगा के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।भाजपा सिमडेगा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने बाबूलाल मरांडी को बधाई देते हुए कहा बाबूलाल जी के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा नए उमंग और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगी एवं 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ केंद्र और राज्य में सरकार बनाएगी।पूर्व मंत्री विमला व एचपीसीएल के स्वतंत्र निदेशक विमला प्रधान ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की वनांचल भाजपा के अध्यक्ष रह चुके बाबूलाल जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है मुझे विश्वास है की झारखंड में बाबूलाल जी के नेतृत्व में लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने बाबूलाल मरांडी को बधाई देते हुए कहा बाबूलाल मरांडी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उमंग है अब कार्यकर्ता दुगना जोश से बूथ स्तर तक कार्य करेंगे, और आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में लहर उत्पन्न करेंगे।भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है झारखंड में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।इनके अलावा बधाई देने वालों में नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू दुर्गविजय सिंहदेव पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर भोला साहू मनोज साय सतीश पांडेय अमरनाथ बामलिया दिपक पूरी अनूप प्रसाद श्यामलाल शर्मा प्रणव कुमार राकेश रविकांत रवि गुप्ता तुलसी साहू सुजान मुंडा श्रीलाल साहू नवीन सिंह संजय शर्मा कृष्णा बड़ाईक रामविलास बड़ाईक कृष्णा ठाकुर नरेंद्र बड़ाईक अशोक रजक मनोज चौबे अनिरुद्ध सिंह उत्तम केरकेट्टा नीरज बड़ाईक सावित्री देवी सोनी पैंकरा फुलसुन्दरी देवी कमला कुमारी पिंकी प्रसाद नंदिनी दास रूनी कुमारी कंचन सिंह हीरा राम बसंत मांझी अजय सिंह महेश साहू सुधु नायक कृष्णकांत सिंह मानकीलाल देवकीनंदन साय मनिंद्र बिंझिया सत्यनारायण प्रसाद घनश्याम सिंह अशोक इंदवार कामेश्वर सिंह ओमिन सिंह मोतीलाल ओहदार तपेश्वर साहू बसंत प्रधान सुर्जन बड़ाईक विजय महतो सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
