सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति की आवश्यक बैठक बुधवार को दिन के 12:00 बजे परिसदन में जिला अध्यक्ष अनिल कंडोल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में प्रदेश द्वारा नव गठित जिला स्तरीय वर्ग संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनका परिचय कराया गया तथा पिछले दिनों सोहराई भवन रांची में आयोजित है केंद्रीय समिति की बैठक में दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में चर्चा की गई। मौके पर जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने सभी लोगों को कहा अभी से वर्ष 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही। तथा उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा विधानसभा कोलेबिरा विधानसभा के अलावा खूंटी लोकसभा में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति के कार्यों से प्रभावित होकर केंद्रीय समिति ने पूरे राज्य में सिमडेगा संगठन को नंबर वन बताया है और उसी से ऊर्जा प्राप्त होगा आने वाले चुनाव में पार्टी आज से शंखनाद करते हुए जीत का परचम लहराएगी। मौके पर मुख्य रूप सेजिला सचिव सफीक खान, केंद्रीय समिति सदस्य बसंत लोंगा, मोशाहिद, राकेश लकड़ा, फिरोज अली, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, जिला कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा जिला सगठन सचिव बिपिन कुल्लू, जिला सयुंक्त सचिव सिकंदर बरवा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आशिसान बिलुग, उपाध्यक्ष अंशीला तोपनो, संध्या बाड़ा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील सुरीन, जोन लकड़ा, रायमोंन बा,मो सिकंदर संदीप मिंज, बीरबल महतो, मो इरसाद, सुमन मिंज जोनपॉल चेचकचेला, विकास कंडुलना माइकल इंदवार, मोअनस मो मकसूद, रुफी के अलावे भारी संख्या में कार्य कर्ता उपस्थित थे।

45