कुरडेग:प्रखंड कार्यालय कुरडेग के सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुरडेग एवम प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी, कुरडेग के द्वारा इस प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सदस्यों को जन्म एवं मृत्यु निबंधन की महत्ता एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गयी। जन्म- मृत्यु निबंधन से संबंधित विशेष अभियान की शुरुआत किया जाना है, तथा शत-प्रतिशत अनिबंधित मामलों को निबंधन करने हेतु निबंधन की परिकिर्या का प्रचार- प्रसार करते हुए जन्म एवं मृत्यु के शत- प्रतिशत निबंधन का लक्छ प्राप्त करने हेतु 14 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक सभी जन्म एवं मृत्यु निबंधन इकाई यथा- पंचायत सीएचसी पीएचसी में विशेष अभियान की शुरुआत किया जाना है।
इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में अंचल अधिकारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,सभी मुखिया,सभी आंगनबाड़ी सेविका,सभी सहिया,स्वास्थ्य विभाग,सभी प्रधानाध्यापक सहित अन्य उपस्थित थे।