हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठेटांईगर प्रखंड के कोनबेगी गांव में अच्छे वर्षा की कामना के लिए विभिन्न देवायलों में कि आज जल अभिषेक किया गया।इसके तहत आज अहले सुबह गांव के सभी घरों की महिलाएं अपने अपने घरों से लौटा लेकर स्थानीय नाले, तलाबो इत्यादि से एक-एक लोटा जल देकर सर्वप्रथम गांव देवी मंदिर स्थित शिवालय में बारी-बारी से जलाभिशेक किए। तत्पश्चात गांव में जितने भी पूजन स्थल एवम पीपल पेड़ है उनमें घूम-घूम कर जब जल अभिषेक किए। उसके सभी महिलाएं गांव के पूर्व मुखिया सह गांव की अभिवावक तुल्य श्री कृष्ण प्रसाद के घर स्थित आंगन में तुलसी मैं जल चढ़ाने के बाद पूर्व मुखिया दंपति को पारंपरिक रीति से पैर धोकर एवम उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उनके आंगन में स्थानीय भाषा से अच्छे वर्षा की कामना की गीत गाकर सामूहिक नाच किए। कोनबेगी गांव में ये परंपरा वर्षो से चलता आ रहा है। गांव के पुरोहित मदन पाहन की अगुवाई में भंडार टोली, तेली टोली,सराई टोली, पाहन टोली,जलकी टोली, नवा टोली,स्कूल टोली, डैम टोली,नागदा टोली ,सरना टोली इत्यादि के सैकड़ों महिलाए सामिल रही।
