बोलबा:- बोलबा प्रखंड के दार्शनिक स्थल मां वनदुर्गा के पावन प्रांगण में स्थित शिवालय में तीसरे सोमवार को हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया। सर्वप्रथम बैल धोवा नदी में पुरोहित परमेश्वर पंडा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल उठाओ कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात हजारों भक्तों ने बैल धोवा नदी से पदयात्रा करते हुए पर्यटक स्थल मां वंदुर्गा के पावन धरती पर पहुंचकर शिवालय पर जलाभिषेक किया गया । जलाभिषेक के पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्योतिषाचार्य संजय मिश्रा सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य जगरनाथ सिंह केसरी सिंह जहूरन सिंह कैलाश सिंह प्रमोद सिंह अरुण सिंह शंकर सिंह काजल तिवारी देवकी कुमारी विरसमानी कुमारी एवं हजारों भक्तगण उपस्थित थे।
